Skip to main content

aerialinfotech.in

धार्मिक अनुष्ठान

सुन्दरकाण्ड पाठ

श्री बालाजी हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाता है। सुन्दरकाण्ड पाठ के लिए भक्त किसी भी मंगलवार के दिन मंदिर में आयोजन करवा सकते हैं जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था मंदिर में ही उपलब्ध है।

सवामनी छप्पन भोग एवं भंडारा प्रसाद

श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने या अपने संकल्प के अनुसार सवामनी, छप्पन भोग भंडारे का बालाजी को भोग लगवाते है। जो मन्दिर परिसर में ही शुद्ध रूप से बनाया जाता है उस प्रसाद को एक साथ पंक्ति में बैठाकर पतत्ल पर खिलाया जाता हैं। जो भी श्रद्धालु ऐसा करना चाहते हैं वे सम्पर्क करें।

चोला श्रृंगार

बालाजी महाराज को चाँदी तथा सोने का सम्पूर्ण चोला एवं मुकुट, छत्र, गदा, माला इत्यादि चढाने के लिए भी सम्पर्क करें।